द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आईआइए में जुलाई से नए सत्र का आगाज हो जाता है। कार्यकारिणी में सभी चेप्टर के नए चेयरमैन की नियुक्ति होती है। केंद्रीय कार्यालय आईआइए भवन लखनऊ के सभागार में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोएल ने ग्रेटर नोएडा चैप्टर के निवर्तमान सचिव सरबजीत सिंह ( पलक टेप्स) को 2025-26 के लिए चेयरमैन नियुक्त किया। संगठन में उन्हें यह जिम्मेदारी उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए की गई। आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र विभाग) अरुण कुमार सक्सेना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और निष्ठा की शपथ दिलवाई। राज्य मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र के विकास एवं उत्थान के लिए आईआइए द्वारा किए का रहे प्रयासों की प्रशंसा की एवं संगठन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सरब जीत सिंह को चेयरमैन बनाए जाने पर संगठन के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
