द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। एनआईईटी भारतीय उद्योग परिसंघ का सदस्य बन गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ देश की एक प्रमुख उद्योग संगठन संस्था है। जिसकी स्थापना 1895 में हुई थी। यह संगठन सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 9300 से अधिक इकाईयों का प्रतिनिधित्व करती है। साथ ही लगभग दो लाख उद्योगों से जुड़ी हुई है। भारतीय उद्योग परिसंघ नीति सुझाव, उद्योग संचालन की विधियों तथा नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विश्वसनीय मंच के रूप में कार्य करता है। सीआईआई की सदस्यता प्राप्त करना एनआईईटी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो कि उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच सहयोग को सशक्त बनाएगी। इससे छात्रों को रोजगार के व्यापक अवसर, स्वरोजगार की प्रेरणा व नवाचार की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सदस्यता मिलने से एनआईईटी को राष्ट्र निर्माण एवं प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेंगी।

