द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता सामने आई है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में थाना सेक्टर-20 पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आज न्यायालय द्वारा दो अपराधियों को दोषी करार देते हुए सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।
2022 का है मामला
मामला वर्ष 2022 में थाना सेक्टर-20 पर पंजीकृत केस से संबंधित है, जिसमें आरोपियों पर NDPS एक्ट की धारा 8/20 तथा गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने अभियुक्तों को दंडित किया है।
इनको हुई सजा
-अरुण पुत्र रतनपाल, निवासी ए ब्लॉक, शाहदरा, दिल्ली
-आरूष उर्फ अंश पुत्र केवल किशन, निवासी तेलीवाड़ा, शाहदरा, दिल्ली
दोनों अभियुक्तों को 2 वर्ष 5 माह के सश्रम कारावास एवं ₹5,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त 7 दिन का कारावास भुगतना होगा।
