द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जाट समाज ग्रेटर नोएडा की महिलाओं द्वारा अंसल गोल्फ लिंक एक में हरियाली तीज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का स्वागत सीमा चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी रखी गई। कार्यक्रम में सबसे बुजुर्ग महिला राज दुलारी देवी ने उपस्थित महिलाओं को हरियाली तीज का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर प्रीति चौधरी ने किया। कार्यक्रम में नवविवाहित महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। आधुनिक संगीत के साथ-साथ लोकगीतों पर भी सामूहिक नृत्य किया गया।
जिसमें सभी महिलाओं ने हिस्सा लिय। इस अवसर पर पूजा मलिक, तारा सिंह, प्रविता सिंह,सुमन तालान, गीता सिंह, संगीता सिंह, योगिता सिंह, सरला चौधरी, सपना चौधरी, रीता चौधरी, अनीता सिंह, नीरा डागर, सरोज तालान, रीना चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
⁸
