द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: गामा दो सेक्टर में महिला शक्ति उत्थान मंडल के नेतृत्व में हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया। महिलाओं के समूह ने हरियाली तीज का त्योहार उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी ने उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न गांनों पर महिलाओं ने डांस की प्रस्तुति दी। सभी ने एक-दूसरे को तीज पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधा भी लगाया गया। जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर पीपी मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विनीता सिंह, रूपा गुप्ता, मालती शर्मा,सत्यवती कसाना, निर्मल तोमर, पुष्पा भाटी, रजनी भाटी, ऊषा भाटी, हेमा भाटी, पिंकी सिंह, सुशीला गड़ोदिया, स्वेता तिवारी, डिंम्पी चौबे, सपना, सरिता सिंह, कोमल राघव, रेखा, सीमा सिंह, राकेश वैसोया, शीतल गोयल, गुड्डी वर्मा, रेनू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

