-जिले की पहली महिला डीएम के रूप में हुई तैनाती
-सभी की समस्याओं के समाधान का भरा दंभ
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर की पहली महिला डीएम के रूप में मेधा रूपम ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के कोषागार में डीएम का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उनके साथ के निवर्तमान डीएम मनीष कुमार वर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने मेधा रूपम को डीएम का कार्य भार सौंपा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या के समाधान पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही प्रयास होगा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिल सके। उनके कार्यभार संभालते के साथ ही जेवर व दनकौर में अपनी मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन शुरू हो गया है। देखना है कि किसानों की मांगों को पूरा करा किस प्रकार वह धरने का समाप्त कराती हैं।
समस्या का होगा समाधान
डीएम मेधा रूपम ने कहा कि कलक्ट्रेट के दरवाजे सभी लोगों के लिए हमेशा खुलें हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वह एसीईओ के रूप में कार्य कर चुकी हैं। लोगों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। लोगों के लिए कलक्ट्रेट के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं। प्रयास होगा कि सभी की समस्याओं का जड़ से समाधान कराया जाए। डीएम मेघा रूपम 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। अभी तक वह कासगंज में तैनात थी, वहां से उनका गौतमबुद्ध नगर के लिए ट्रांसफर हुआ है। डीएम मनीष कुमार वर्मा का प्रयागराज स्थानांतरण हुआ है।
