द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:अधिवक्ता परिषद ब्रज,गौतमबुद्ध नगर इकाई ने महिला दिवस के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन बार सभागार में किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक महिला अधिवक्ताओं ने सहभागिता की और अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट सरिता कसाना एवं सह संयोजक कविता नागर ने किया। गोष्ठी में ललिता रानी एडवोकेट, सुमन कसाना एडवोकेट,रेखा यादव एडवोकेट सहित अन्य ने अपने विचार रखे।

