-पुलिस ने वेयरहाउस से बरामद किया 20 किलो गांजा
-10 लाख रुपए बताई जा रही है बरामद गांजे की कीमत
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बादलपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक वेयरहाउस में अवैध रूप से गांजे के दो पैकेट आए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, मौके पर ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम के द्वारा दोनों पैकेज की स्कैनिंग की गई। जिसके बाद दोनों पैकेट में गांजा होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

20 किलो गांजा
बरामद गांजे को जब तौला गया तो उसका वजन लगभग 20 किलो था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। जांच में पता चला है कि यह गांजा उड़ीसा से बुक कर दिल्ली भेजा जाना था। पुलिस का कहना है कि अवैध गांजे को किन लोगों के द्वारा भेजा गया था उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अवैध गांजे की सप्लाई में जो भी गैंग संलिप्त है सभी के खिलाफ कार्रवाई की
जाएगी।
