-सोसायटी की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर खड़े हुए सवाल
-सोसायटी के लोगों ने बिल्‍डर प्रबंधन पर लगाए तमाम आरोप

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की निराला स्‍टेट सोसायटी में सुरक्षा राम भरोसे हो गई है। जिसका प्रमुख कारण है कि सोसायटी की सुरक्षा में मुश्‍तैद रहने वाले गार्डों ने सैलरी न मिलने के कारण काम का बहिष्‍कार कर दिया है। मंगलवार सुबह सोसायटी के सभी गार्ड मुख्‍य गेट पर एकत्र हुए और बिल्‍डर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज गार्डों का कहना है कि जब तक सैलरी नहीं मिलेगी काम का बहिष्‍कार रहेगा। गार्डों की हड़ताल के बाद सोसायटी के लोगों ने बिल्‍डर प्रबंधन पर तमाम आरोप लगाए हैं।


समय पर लेते हैं मेंटेनेंस चार्ज
गार्डों की हड़ताल के कारण सोसायटी में अव्‍यवस्‍था फैल गई है। सोसायटी में गार्डों की हड़ताल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सोसायटी निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस प्रबंधन के द्वारा सभी लोगों से समय पर पैसा लिया जाता है, समय-समय पर मेंटेनेंस चार्ज भी बढ़ाया जाता है। लेकिन गार्डों की सैलरी समय पर नहीं दी जा रही है। लोगों ने मांग की है गार्डों की सैलरी तत्‍काल जारी कर उन्‍हें काम पर लगाया जाए।