द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने नॉलेज पार्क स्थित HIMT ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में छात्र छात्राओं के साथ-साथ संकाय सदस्यों एवं स्टाफ ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। कैम्प में सभी के सहयोग से 53 बहुमूल्य यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। क्लब अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक नोएडा में रक्त की कमी चल रही थी। जिसे दूर करने के लिये HIMT ग्रुप के चेयरमैन एचएस बंसल से अनुरोधकिया गया था। उन्होंने कैम्पस में रक्तदान शिविर आयोजित करने की सहमति दी थी, रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। कैम्प में 54 बच्चे कम हीमोग्लोबिन, वजन के कारण रक्तदान नही कर पाये। इस अवसर पर एचएस बंसल ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। इस अवसर पर अतुल जैन, निखिल गर्ग, राहुल शर्मा, सरदार रंजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


