-विभिन्न विषयों में छात्रों ने प्राप्त किया 100 में 100 नंबर
-अच्छे परीक्षा परिणाम ने स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता को किया बयां
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार दिन में 10 वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। एकाएक परिणाम जारी होने की जानकारी मिलने पर छात्र हतप्रभ रह गए। परीक्षा में एस्टर पब्लिक स्कूल के छात्रों का परिणाम शानदार रहा। परीक्षा में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की देवांशी पचवरिया और कुशाग्र कुशवाहा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कई के कई छात्र ऐसे भी रहे जिन्होंने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 नंबर प्राप्त किया। स्कूल पहुंचकर छात्रों ने अपनी खुशी का इजहार किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी होनहार छात्रों को बधाई दी। छात्रों के अच्छे परिणाम ने स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता को बयां किया है।

एस्टर स्कूल का परिणाम
एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में 99 प्रतिशत अंक के साथ देवांशी पचवरिया और कुशाग्र कुशवाहा ने प्रथम स्थान, 98.6 प्रतिशत अंक के साथ सृष्टि कुंडु दूसरे स्थान पर,98.4 प्रतिशत अंक पाकर दिया त्रिपाठी और अर्णव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा में स्कूल के नीलेश कुमार ने 97.5 प्रतिशत, असमी कुलश्रेष्ठ ने 97.4 , लविषा गुप्ता ने 97 प्रतिशत, अभिमन्यु सिंह ने 96.6 प्रतिशत, मान्या शुक्ला ने 96.4 प्रतिशत, गीता कुमारी ने 96 प्रतिशत, पार्थ जोशी ने 96 प्रतिशत, वाण्या त्यागी ने 95.6, आयुष वर्मा ने 94.4, अदिति शर्मा ने 94, आराधना मिश्रा ने 93.8 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विषयवार सर्वाधिक प्राप्तांक अंग्रेजी में 100,हिंदी में 100, सामाजिक विज्ञान में 100, आईटी में 100, गणित में 98 तथा विज्ञान में 98 अंक रहा। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान समूह के अध्यक्ष डॉ. वीके शर्मा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा प्रदान की तथा स्कूल प्राचार्या एवं शिक्षकों के परिश्रम को सराहा।

