द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III में सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। परीक्षा में स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में स्कूल की छात्रा सौम्या मुखर्जी ने 96 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, गौरी गोस्वामी ने 90.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व भारती सिंह ने 88 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में अच्छा परिणाम देखकर सभी के चेहरे खिल उठे। अच्छे परीक्षा परिणाम ने स्कूल में शिक्षा की अच्छी गुणवत्ता को दर्शाया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि सफलता विद्यालय की सशक्त शैक्षणिक व्यवस्था और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

