-धमाका होने से सहमे परिवार व सोसायटी के लोग
-समय रहते आग पर पाया गया काबू

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की गौड सिटी सोसायटी के 5 एवेन्‍यू में एक परिवार ऐसी चलाकर सो रहा था। भोर में लगभग चार बजे एसी के आउटर यूनिट में ब्‍लास्‍ट के बाद आग लग गई। धमाके व आग के कारण परिवार के लोग सहम गए। साथ ही सोसायटी में आस-पास रहने वाले लोग भी डर गए। परिवार के लोग तत्‍काल बाहर निकल आए। घटना की सूचना मेंटेनेंस टीम को दी गई। सभी लोगों के प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। यदि लोग नहीं जागते तो आब बडा रूप धारण कर सकती थी।

जारी हुआ मैसेज
एसी यूनिट के आउटर में ब्‍लास्‍ट से आग लगने की घटना एफ टॉवर के 12 फ्लोर पर हुई। आग लगने के कारण फ्लैट के अंदर धूंआ भर गया। बाहर की तरफ जो सामान रखा था वह आग में जल गया। सुबह चार बजे ही पूरी सोसायटी में हड़कंप मच गई। सोसायटी प्रबंधन ने सभी लोगों को समय-समय पर ऐसी की सर्विस कराने का मैसेज जारी किया। कहा गया कि गर्मी अधिक पड़ रही है, ऐसे में एसी की सर्विस का विशेष ध्‍यान रखा जाए, जिससे सोसायटी के किसी अन्‍य फ्लैट में दोबारा ऐसी घटना न हो।