द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि और सांसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा के नेतृत्व में विधानसभा चुनावों में मिली जीत का जश्न मनाया। पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव में तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर दनकौर कस्बे में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 साल से ममता बनर्जी की सरकार थी, उसके द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडाराज, माफिया राज, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती थी। वहां की जनता ने भाजपा में विश्वास जताते हुए प्रदेश में भगवा लहराया है। अब पश्चिम बंगाल में विकास की गंगा बहाई जाएगी। गुंडाराज खत्म किया जाएगा, माफियाओं को जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, मंडल महामंत्री सुमित शर्मा, सौरभ वर्मा, कैलाश शर्मा, राजेंद्र योगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी, अमित नागर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
