-चोरों के पास से बरामद सामान की कीमत 10 लाख रुपए
-रेकी के बाद चोरों के द्वारा घटना को दिया जाता था अंजाम
द न्यूज गली, नोएडा: थाना सेक्टर 113 कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों की पहचान वासु कैरवार, सनी कुमार व राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरों के पास से 10 मोटरसाइकिल, चार स्मार्ट फोन व अन्य सामान बरामद किया है। चोरों के द्वारा सामान को छिपाकर रखा गया था। बरामद सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। बदमाशों के ऊपर पहले से भी पांच मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया।
रेकी बाद चोरी
पुलिस ने बताया कि चोरों के द्वारा भीड भाड वाले स्थानों जैसे मॉल, सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार आदि पर पहले पैदल रेकी की जाती थी। जिसके बाद मौका पाकर मोटरसाइकिल का लॉक तोडकर मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया जाता था। चोरी की मोटरसाइकिल से ही घटना को अंजाम दिया जाता था। आने-जाने वाले व्यक्तियों से मोबाइल फोन लूट लिया जाता था। बाद में मोटरसाइकिल के पार्टस को अलग-अलग कर बेचते थे। राहुल उर्फ शेरा नोएडा में रहता है लेकिन वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। सनी कुमार नोएडा में ही रहता है जबकि वासु कैरवार मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
