-हत्‍या के मामले में पुलिस ने पति-पत्‍नी को किया गिरफ्तार
-घटना में प्रयुक्‍त हॉकी पुलिस ने की बरामद

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नोएडा सेक्‍टर 24 कोतवाली पुलिस ने हत्‍या के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि माफी मांगने आए मारपीट के दौरान युवक व उसकी महिला मित्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। घटना में युवक की मौत हो गई थी जबकि उसकी महिला मित्र का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। हत्‍या के मामले में पुलिस ने पति-पत्‍नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पति-पत्‍नी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्‍त हॉकी बरामद की है।

यह थी घटना
पुलिस ने बताया कि नोएडा सेक्‍टर 24 कोतवाली क्षेत्र के चौड़ा गांव में हितेश राणा और उनकी पत्‍नी चंचल रहती हैं। हितेश राणा ने पुलिस को बताया कि पुनीत चौहान व उसकी दोस्त विद्यादास के साथ हमने गुस्से में आकर मारपीट की थी। क्योकि पुनीत चौहान मेरी पत्नि चंचल के साथ लगातार सम्पर्क में था जिसके कारण मुझे पुनीत चौहान पर बहुत गुस्सा था। उसी की माफी मांगने पुनीत चौहान अपनी महिला मित्र विद्यादास के साथ मेरे घर आये थे। जहाँ पर मैने उनके साथ घर पर रखी हॉकी से मारपीट की थी, उक्त घटना में मेरे साथ मेरी पत्नी भी थी। मारपीट के दौरान पुनीत और विद्या दास तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए जिसके कारण यह घटना हो गई। घटना में पुनीत की मौत हो गई थी और विद्या दास का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।