-विभिन्न टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले
-सहारनपुर ने मुरादाबाद को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर-19 यूपी क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हुआ। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल में लगातार विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालय में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर-19 यूपी स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप- 2026 का आयोजन 03 से 08 मई 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता में पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों ने भाग लिया है। इसमें लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद एवं सहारनपुर की टीमें प्रमुख हैं। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जा रहा है, जिससे खेल प्रेमी लाइव मैचों का आनंद ले रहे हैं।

हुआ रोमांचक मुकाबला
07 मई को खेले गए मुकाबलों में सहारनपुर ने मुरादाबाद को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से पराजित किया। सहारनपुर टीम ने 20 ओवर में 117 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी मुरादाबाद ने 15.2 ओवर में 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार नितेश कुशवाह को 46 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी के लिए प्रदान किया गया। दूसरे मुकाबले में लखनऊ एवं गाजीपुर के बीच मैच खेला गया, जिसमें लखनऊ टीम ने 20 ओवर में 148 रन बनाए। वहीं वाराणसी एवं जौनपुर के मध्य मुकाबला शाम 5 बजे से प्रारंभ हुआ। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विपिन भाटी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एडवोकेट सचिन चौधरी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, कोचों एवं आयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
