-क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने के नाम पर देते थे धोखा
-आरोपितों के खिलाफ पुलिस को मिली थी 20 से अधिक शिकायत
द न्यूज गली, नोएडा: नोएडा थाना फेज एक कोतवाली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है। ठगों की पहचान विकास व सूरज के रूप में हुई है। ठगों के द्वारा क्रेडिट कार्ड की केवाईसी कराने के नाम पर ठगी की जाती थी। क्रेडिड कार्ड की डिटेल जानकर उससे गोल्फ व सिल्वर क्वाइन खरीद लिए जाते थे। ठगों के खिलाफ पुलिस को 20 से अधिक शिकायत मिली थी। लोगों को ठगने के लिए आरोपितों ने सी-90 सेक्टर 2 में चौथी मंजिल थाना क्षेत्र फेज-1 नोएडा मे कॉल सेंटर बनाया हुआ था। पुलिस ने आरोपितों के पास से ठगी के कार्य मे प्रयुक्त मोबाईल फोन, धोखाधडी से खरीदे गए 02 सिक्के पीली धातु व 02 सिक्के सफेद धातु के बरामद किए हैं।
ऐसे देते थे धोखा
आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह लोग कंपनी में कमीशन बेस पर नौकरी करते हैं तथा एयू बैंक ,एक्सिस बैंक व अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड का डाटा चुराते हैं। अपने आप को एक्सिस बैंक, एयू बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने, प्वाइंट रिडीम करने का झांसा देकर एपीके फाइल उनके(कस्टमर) के फोन मे इंस्टाल करा देते थे जो देखने मे बैंक की ऐप जैसी होती थी। उसके बाद आरोपी आम लोगों से उसमे क्रेडिट कार्ड की डिटेल, कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर फिल करा लेते थे और बिलिंकिट, जेप्टो आदि ऐप से गोल्ड क्वाइन व सिल्वर क्वाइन खरीद लेते थे। एपीके फाइल की वजह से ट्रांजेक्शन का ओटीपी इनके फोन पर प्राप्त हो जाता था तथा कुछ कॉल करने के बाद सिम कार्ड को तोडकर फेंक देते थे। डिलीवरी ये लोग किसी भी रेंडम पते पर करा लेते थे तथा बाद में उन गोल्ड क्वाइन को बेच देते थे। इस प्रकार की ठगी से सम्बन्धित 20 से अधिक शिकायते एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों में दर्ज है।
