-कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में ब्राह्मण समाज के लोग हुए शामिल
-सांसद डॉ. महेश शर्मा थे कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं साहित्यिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। साथ ही बड़ी संख्‍या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य रविकांत दीक्षित के द्वारा गुरुकुल के बटुकों के साथ स्वस्तिवाचन एवं मंगलाचरण के से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा थे। मंच का संचालन वरिष्‍ठ कवि व समाजसेवी मुकेश शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री मुकुल उपाध्याय, नगर पालिका परिषद खैर (अलीगढ़) के चेयरमैन संजय शर्मा ,समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा थे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध फिल्मी गीतकार संतोष आनंद थे। सभी अतिथियों ने भगवान श्री परशुराम जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित एवं संस्कारित बनाने का संदेश दिया।

कविता पाठ का आयोजन
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने सभी का मन मोह लिया। कवयित्री शिखा दीप्ति, कवि अमित शर्मा, मुकेश शर्मा, कवि राज सिंघल अपनी रचनाओं से सभी का दिल जीत लिया। हरिद्वार से पधारे संत प्रवर आनंद ब्रह्मचारी महाराज, जो अंतरराष्ट्रीय गोरक्षक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं, ने अपने आध्यात्मिक एवं ओजस्वी प्रवचनों से संपूर्ण सभागार को भक्तिमय बना दिया।सभा पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के उत्थान, संस्कृति संरक्षण एवं युवाओं में संस्कार जागरण हेतु इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पचौरी, पूर्व डीजीसी देवी शरण शर्मा, सुनील शर्मा, अजीत प्रधान, वेद प्रकाश शर्मा,हरिओम शर्मा, वेद कुमारी मुद्गल, हरेंद्र शर्मा,यतेंद्र शर्मा , सुमन कुमार शर्मा, महेश शर्मा, निर्वेश मुद्गल,अखिलेश पाठक, गौरव उपाध्याय, ममता तिवारी,छाया शुक्ला, कुलदीप शर्मा,अनुज उपाध्याय, ब्रजेश शर्म,जीपी गोस्वामी, , डॉक्टर आरती शर्म चित्र कुमार, सुभाष सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।