द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : थाना इकोटेक-3 थाना पुलिस ने कंपनी से इलेक्ट्रिक पैनल का सामान चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत का चोरी किया गया औद्योगिक उपकरण बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 मई को एक कंपनी प्रतिनिधि ने थाना इकोटेक-3 में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी परिसर से इलेक्ट्रिक पैनल और अन्य उपकरण चोरी हो गए हैं। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कंपनी के पूर्व कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को कंपनी के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपी आसपास के रहने वाले
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिषभ मिश्रा, जिशान, भारती, मोनू और संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी गौतमबुद्धनगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 सॉफ्ट स्टार्टर सुपरनोवा, 9 एल्युमिनियम बसबार, 9 Siemens डिस्प्ले, 4 पीएलसी, 2 ट्रांसफार्मर और 13 राउटर/मॉडेम बरामद किए हैं।