-अल्फा दो सेक्टर में दो पड़ोसी के बीच चल रहा विवाद
-अवैध 0Y0 को प्राधिकरण भी नहीं करा पा रहा बंद
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शहर के सेक्टरों में अवैध गतिविधियों की बाढ़ आ गई है। कुछ ऐसा ही मामला अल्फा दो सेक्टर में चलने वाले अवैध 0Y0 का है। सेक्टर के एफ ब्लाक के मकान नंबर 110 में अवैध 0Y0 का संचालन होता है। सेक्टर के लोगों का कहना है कि मकान में अवैध गतिविधि चलती रहती है। इस कारण आस-पास के लोग परेशान हैं। मामले को लेकर 0Y0 संचालक से पड़ोसियों का कई बार विवाद भी हो चुका है। लोगों ने मामले की शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व पुलिस से की, लेकिन प्राधिकरण के द्वारा अवैध 0Y0 के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अवैध 0Y0 को बंद कराने के लिए अब पड़ोसी ने न्यायालय से गुहार लगाई है। सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने भी प्राधिकरण से अवैध 0Y0 को बंद कराने की मांग की है।
यह है नियम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नियम बनाया है कि आवासीय सेक्टर में किसी प्रकार की कामर्शियल गतिविधि नहीं हो सकती है। लेकिन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ही कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसका परिणाम है कि शहर के अधिकतर सेक्टरों में कामर्शियल गतिविधि की बाढ़ आ गई है। सेक्टरों में पीजी, 0Y0 के साथ ही अन्य कामर्शियल गतिविधि का जोरों से संचालन हो रहा है। मामले में सेक्टर के लोग कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी अपने द्वारा बनाए गए नियम का ही पालन नहीं करा पा रहे हैं। जिसका परिणाम सेक्टर के लोगों को आए दिन होने वाली परेशानी के रूप में सामने आ रहा है।
