द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : थाना दादरी पुलिस ने दुर्गा विशाल मंदिर से चोरी हुए दो मूर्ति छत्र बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार रविवार को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहपुर खुर्द पुलिया के पास से राजू सिंह उर्फ सोनू (45) निवासी विनोद नगर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सफेद धातु के दो मूर्ति छत्र बरामद हुए, जो दुर्गा विशाल मंदिर से चोरी किए गए थे।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मंदिर से छत्र चोरी किए थे और उन्हें बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।

इस संबंध में थाना दादरी में दर्ज मुकदमा के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।