-विकास कार्य के लिए विशेष फंड बनाने का निर्णय
-फ‍िल्‍म सिटी व अन्‍य परियोजनाओं के विकास पर हुई चर्चा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्‍सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 90 वीं बोर्ड बैठक अपर मुख्‍य सचिव औद्योगिक विकास प्राधिकरण आलोक कुमार के नेतृत्‍व में हुई। बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों, चल रही विभिन्‍न योजनाओं की प्रगति व किसानों को आवंटित किए जाने वाले 7 प्रतिशत विकसित भूखंड पर चर्चा हुई। विगत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्राधिकरण को हुई आय के संबंध में भी अधिकारियों ने जानकारी दी। बताया गया कि पिछले वर्ष प्राधिकरण को 522 करोड़ रुपए की आय हुई थी, इस बार प्राधिकरण को 745 करोड़ की आय हुई। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार आय में 43 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी हुई है।

फंड बनाने का निर्णय
बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बताया गया कि आने वाले समय में विकास कार्यों पर व्‍यय बढ़ेगा। ऐसे में विकास कार्यों के लिए कॉरपस फंड बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए बैंक में खाता खोलने का भी निर्णय लिया गया। बताया गया कि पिछले एक वर्ष के दौरान प्राधिकरण क्षेत्र में 137 भूखंड का आवंटन किया गया है। निर्णय लिया गया कि जिन आवंटियों के द्वारा लीज डीड का निस्‍तारण करा लिया गया है भवन निर्माण के लिए उन्‍हें 2026 अंत तक का समय दिया गया है। बैठक में बताया गया कि 11211 किसानों को 7 प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड दिया जाना है। भूखंड के लिए 7035 किसानों को आवंटन पत्र निर्गत किया जा चुका है और 4176 भूखंड सेक्‍टरों में नियोजित किए जा चुके हैं।