-नोएडा की केपटाउन सोसायटी में हुई घटना
-शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले का लिया संज्ञान
द न्यूज गली, नोएडा: नोएडा सेक्टर 74 में स्थित केपटाउन सोसायटी में मेंटेनेंस स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोसायटी के मेंटेनेंस ऑफिस पहुंचकर एक महिला ने मेंटेनेंस स्टाफ पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। महिला ने स्टाफ को एक के बाद एक 20 से अधिक थप्पड़ मारे। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। जिसमें दिख रहा है कि पीडित कर्मचारी, महिला से बचने का प्रयास करता रहा और महिला थप्पड़ मारती रही। काफी देर बाद महिला के साथ आए पुरुष ने उसे रोका। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
Noida: नोएडा सेक्टर 74 में स्थित केपटाउन सोसायटी में महिला ने मेटेनेंस ऑफिस में स्टाफ के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल pic.twitter.com/Op4n0RA1GZ
— The News गली (@The_News_Gali) June 23, 2026
शिकायत का नहीं लिया संज्ञान
बताया जा रहा है कि जिस महिला ने मेंटेनेंस स्टाफ के साथ मारपीट की वह सोसायटी में ही रहती है। उसने कई बार शिकायत की लेकिन उसका संज्ञान नहीं लिया गया। नाराज महिला मेंटेनेंस ऑफिस पहुंची थी। सीसीटीवी में दिख रहा है कि घटना के दौरान मेंटेनेंस ऑफिस में काफी लोग थे, लेकिन अन्य लोगों ने महिला को रोकने का प्रयास नहीं किया। कर्मचारी अपनी सीट पर बैठकर महिला से बचने का प्रयास करता रहा और महिला उसे मारती रही।
