-दो बार विधायक व पूर्व मंत्री भी रहे हैं नवाब सिंह नागर
-स्‍वच्‍छ छव‍ि के नेताओं में होती है नवाब सिंह की गिनती

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में प्रदेश के पदाधिरियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्‍यक्ष पश्चिम यूपी बनाया है। अभी तक यह पद सतेंद्र सिसौदिया के पास था। नवाब सिंह नागर को पश्चिमी यूपी का क्षेत्रीय अध्‍यक्ष बनाकर पार्टी ने गुर्जर समाज को साध लिया है। जिसका प्रमुख कारण है कि गुर्जर समाज में नवाब सिंह नागर की मजबूत पकड़ है। साथ ही नवाब सिंह नागर एक स्‍वच्‍छ छवि के नेता भी माने जाते हैं। पश्चिमी यूपी अध्‍यक्ष की दौड़ में कई बड़े नाम भी शामिल थे लेकिन नवाब सिंह नागर का मजबूत कद सभी पर भारी पड़ा। वह पिछले लगभग 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं।

दादरी से दो बार विधायक
नवाब सिंह नागर की गिनती भारतीय जनता पार्टी के मजबूत कार्यकर्ताओं में होती है। वह पिछले 42 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी के लिए ही समर्पित हैं। बीच में कुछ पार्टियों ने उन्‍हें अपने साथ लाने के लिए प्रलोभन दिया लेकिन नवाब सिंह नागर ने भाजपा का दामन नहीं छोड़ा। पार्टी ने नवाब सिंह को उनकी कर्मठता का ईनाम दिया है। नवाब सिंह नागर दादरी से दो बार विधायक रह चुके हैं, साथ ही पार्टी ने उन्‍हें सिंचाई राज्‍य मंत्री भी बनाया था। पिछले कई कुछ माह से यह चर्चा चल रही थी पार्टी नवाब सिंह नागर को पश्चिमी यूपी का अध्‍यक्ष बना सकती है, जिस पर मोहर लग गई। पार्टी ने नवाब सिंह को अहम जिम्‍मेदारी देकर गुर्जर समाज का दिल भी जीत लिया है। जिसका फायदा पार्टी को विधानसभा चुनाव 2027 में देखने को मिलेगा।