-सेक्टर में टॉवर लगाने पहुंचे थे एयरटेल कंपनी के लोग
-लोगों ने टॉवर के कारण बीमारी की जताई आशंका
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:स्वर्ण नगरी सेक्टर में एयरटेल कंपनी का मोबाइल टॉवर लगाने के लिए सोमवार को कुछ लोग पहुंचे थे। सूचना मिलने पर सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश्वर भाटी के नेतृत्व में सेक्टर के लोग एकत्र हो गए और टॉवर लगाने का विरोध किया। लोगों ने कहा कि सेक्टर में पहले से कंपनी के 6 टॉवर लगे हैं। ऐेसे में इस टॉवर को कहीं और लगाया जाए। लोगों के कड़े विरोध को देखते हुए एयरटेल कंपनी के कर्मचारी बिना टॉवर लगाए ही वापस चले गए। सेक्टर के लोगों ने निर्णय लिया है कि किसी भी सूरत में सेक्टर में टॉवर नहीं लगने दिया जाएगा।

बीमारी की आशंका
सेक्टर निवासी व कासना व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुराज भाटी व अन्य का कहना है कि पूर्व में इस प्रकार की तमाम रिपोर्ट आ चुकी है कि टावर से निकलने वाली रेज के कारण तमाम बीमारियां होती हैं। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए टॉवर को सेक्टर में नहीं लगने दिया जाएगा। सेक्टर के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि सेक्टर में टॉवर लगाने की अनुमति न दी जाए। इस अवसर पर सुबोध कुमार,सत्य प्रकाश भडाना, रघुराज भाटी, ईश्वर चंद, केपी सिंह, महेश चंद्र गौतम, चौधरी रिंकेश, डाक्टर वेगराज, एनपी सिंह ,राहुल भाटी ,संदीप भाटी ,प्रवीण यादव, बलराज यादव ,मनमोहन मकोल, जोगिंदर बंसल, विपिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
