-कार्यक्रम में विभिन्‍न स्‍थानों से आए पदाधिकारी हुए शामिल
-बड़े आंदोलन की रूपरेखा पर की गई चर्चा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के द्वारा हाल ही में हरिद्वार में अधिवेशन किया गया था। अधिवेशन में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ताओं ने हिस्‍सा लिया था। अधिवेशन के माध्‍यम से संगठन ने अपनी शक्ति का एहसास भी कराया था। अधिवेशन में ही बड़ी संख्‍या में पदाधिकारियों का निर्वाचन भी किया गया था। संगठन में सभी को विभिन्‍न पदों पर अहम जिम्‍मेदारी दी गई थी। दनकौर में आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों का स्‍वागत एवं सम्‍मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नीरज नागर के आवास पर किया गया।

आंदोलन पर चर्चा
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया कि सभी साथियों का स्वागत किया गया और किसानों के मुद्दों को लेकर जल्द ही एक बड़े आंदोलन पर चर्चा की गई। होने वाले आंदोलन में किसान व मजदूरों के विभिन्‍न मुद्दे शामिल होंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने सभी साथियों से आंदोलन की तैयारी करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की। संगठन के कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए किसानों के मुद्दों को ईमानदारी और मजबूती से उठाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विनय तालान, बालकिशन प्रधान, जुबेर भाटी, राजकुमार, मनीष, विपिन कसाना, विनोद मलिक, डॉ. जाफर, नासिर जायसवाल, श्यामवीर भाटी, नरेंद्र भाटी, शुभम चेची, आशु, सरोज भाटी, बंटी, अब्दुल नईम, ज़ाहिद, साजिद, भारत नागर, जय चेची, राशिद, अशोक, शिवम, राजू नागर सहित अनेक साथी उपस्थित थे।