द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा द्वारा भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के सहयोग से पंच परिवर्तन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुशील, जिला संघचालक, नौरंग सिंह, भारतीय पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी, फन जू टॉयज के सीईओ नरेश गुप्ता, भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा, कोषाध्यक्ष राजीव जैन, प्रो विवेक कुमार, प्रेरणा, प्राचार्या श्रीमती अदिति बसु रॉय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, मॉडल निर्माण प्रतियोगिता तथा कला प्रदर्शन (सांस्कृतिक प्रस्तुति) का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ भाग लेते हुए अपने उत्कृष्ट विचारों और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषयवस्तु, प्रस्तुतीकरण, नवाचार, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं समग्र प्रभाव के आधार पर किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में सैफायर हाउस ने प्रथम स्थान व एफएस हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टोपाज़ हाउस एवं एमराल्ड हाउस ने क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में एमराल्ड हाउस प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूबी हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सैफायर हाउस एवं टोपाज़ हाउस एवं एफ.एस क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया।

