मांग पूरी न होने पर कलेक्ट्रेट पर आंदोलन की चेतावनी
-अंकुर नागर को बनाया गया जिला महासचिव
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने इमलियाका गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। गौतमबुद्ध नगर के किसानों के लिए नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने, किसानों को उनका 10 प्रतिशत विकसित भूखंड देने तथा बैकलीज से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी यदि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो कलेक्ट्रेट पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबा भुक्कड़ व संचालन मा. दिनेश नागर ने किया। इस दौरान इमलियाका गांव निवासी अंकुर नागर को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का जिला महासचिव, गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया।

किसानों को मिले हक
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि किसान पिछले लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, किसानों को उनका हक ही नहीं मिल पा रहा है। राष्ट्रीय संरक्षक विनय तालान ने कहा कि जिन किसानों की जमीन प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहित की गई है, उनके लिए आईडी के आधार पर टोल टैक्स में छूट दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के किसानों के बच्चों के रोजगार के लिए जिले के सभी संस्थानों एवं कंपनियों में रोजगार का कोटा निर्धारित किया जाए। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी एवं प्रदेश महासचिव राजकुमार ने किसानों के बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश एवं कम फीस का कोटा निर्धारित करने तथा चिकित्सा संस्थानों में किसानों को 50 प्रतिशत की छूट देने की मांग रखी। इस अवसर पर लोकेश भाटी, योगेंद्र मावी, विनोद मलिक, संजय कसाना, मनीष नागर, भारत नागर, आशु, रवि नागर, पुनीत नागर, यतेंद्र नागर, जगत, सत्ते नागर, श्यामवीर भाटी, राजेंद्र भाटी, बंटी, उदयवीर मलिक, श्याम देव, प्रमोद मलिक, मनोज, राम सिंह नागर, सुमित, गौरव, भूपेंद्र शर्मा, शंटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
