-अतुल सिंह राजपूत को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
-बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने लिया खेल का आनंद
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक सीजार टेनिस कोर्ट परिसर में इंडिपेंडेंट कप लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम स्ट्रेंजर ने 48 रन से लीजेंड्स वारियर्स को हरा कर जीत दर्ज की। मुकाबले में अतुल सिंह राजपूत ने बैटिंग के साथ ही बॉलिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में 25 रन की पारी और दो ओवर में एक मेडन और दो विकेट लेने के लिए प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबले में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
Greater Noida: अवोरा ग्रुप सीजार लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम स्ट्रेंजर बनी विजेता। सुपरटेक सीजार टेनिस कोर्ट परिसर में हुआ मुकाबला। केबी सेंट्रल अवोरा ग्रुप ने खिलाडि़यों को किया पुरस्कृत pic.twitter.com/bed8gk8wpc
— The News गली (@The_News_Gali) August 20, 2026

