द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : दादरी थाना क्षेत्र में शनिवार को कर्मचारियों से भरी एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 14 कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिम्स अस्पताल भेजा गया। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है।

30 लोग थे सवार
पुलिस ने बताया कि बस ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से दादरी की ओर जा रही थी। बस में करीब 28 से 30 कर्मचारी सवार थे। रास्ते में बस के आगे चल रहे एक वाहन को बचाने के दौरान चालक ने अचानक स्टीयरिंग अधिक मोड़ दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची दादरी पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को एंबुलेंस से जिम्स अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। बस को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा की मदद ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक यातायात को सुचारू करा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।