द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर में बसपा नेता सतवीर नागर के समर्थन में 25 अगस्त यानी कल मंगलवार को जनसभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दनकौर में होगी विशाल जनसभा
जनसभा का आयोजन कल सुबह 10 बजे से दनकौर स्थित खेल मैदान, किसान आदर्श इंटर कॉलेज में किया जाएगा। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर जेवर विधानसभा क्षेत्र से बसपा सतवीर नागर को कल उम्मीदवार घोषित करने की घोषणा करेगी। जनसभा में आकाश आनंद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बसपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के भी बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है। जनसभा को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बसपा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
दादरी में हो चुकी है जनसभा
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दादरी में जनसभा कर चुकी है। लेकिन बसपा ने जेवर विधानसभा क्षेत्र को चुना है इसके पीछे मुख्य कारण मजबूती से ताल ठोकने को माना जा रहा है।
