-फलैदा गांव में यमुना प्राधिकरण ने बनवाई है गौशाला
-नवीनीकरण कार्य के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण के द्वारा फलैदा गांव में गौशाला का निर्माण कराया गया था। गौशाला में 600 निराश्रित गौवंश के रहने की व्‍यवस्‍था है। प्राधिकरण अधिकारियों ने गौशाला में विभिन्‍न विकास कार्य कराया था। विकास कार्य पूर्ण होने पर बुधवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह सहित प्राधिकरण के अन्‍य अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में 5000 पौधे लगवाने के साथ ही लगभग दो एकड़ में लॉन भी विकसित किया गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण किया और पौधे लगाए।

लगाए गए हैं उपकरण
गौशाला में गौमूत्र व गोबर से अगरबत्‍ती व धूपबत्‍ती बनाने का उपकरण भी लगाया गया है। गौवंश की नियमित मॉनीटरिंग के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। गौशाला के बीच में तालाब का निर्माणा किया गया है, जहां पर वर्षा जल का संचय होगा। गौवंश की देखभाल के लिए 29 कर्मचारी रखे गए हैं। कुल 13 शेड व भूसा रखने के लिए 4 भूसा घर भी बनवाया गया है। बीमार गौवंश के उपचार के लिए एक डाक्‍टर एक सहायक की भी व्‍यवस्‍था है। इस अवसर पर अपर मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी मनीष मीणा, राजेश कुमार, शैलेंद्र भाटिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, राजेश भाटी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।