-आम जनता को भी 80’s trend आ रहा रास
-सभी सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर छाया 80’s trend

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: पुराने दौर की सुहानी यादें पल-पल लोगों को याद आती रहती हैं। अक्‍सर लोग पुराने दौर की चर्चा भी करते रहते हैं। ऐसे में पुराने दौर का ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे देखो वही अपनी व परिवार की फोटो के साथ पुराने दौर में जाना चाह रहा है। हर कोई 80’s trend को पसंद कर रहा है। इसमें आम आदमी के साथ ही भाजपा नेता भी पीछे नहीं हैं। फिर चाहे वह मंत्री हो, सांसद या विधायक। 80 ट्रेंड में अपनी फोटो लगाने के बाद कुछ लोग तो पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। एक-दूसरे की देखा-देखी का 80’s trend पूरी तरह से चर्चाओं में बना हुआ है।

80’s trend इन्‍हें आया रास
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 80’s trend छाया हुआ है। जिसमें एप पर फोटो डालने के बाद कुछ सेकेंड बाद ही एप उस फोटो को 80 के दौर का बना देता है। फोटो में कपड़े के साथ-साथ हेयर स्‍टाइल, कपड़े का स्‍टाइल, चश्‍मा, जूता, गाड़ी, फोटो का बैकग्राउंड सहित सभी चीजें 80 के दौर में चेंज हो जाती हैं। 80 के दौर की फोटो लोगों को खूब पसंद आ रही है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डाक्‍टर महेश शर्मा, राज्‍यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, भाजपा पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अध्‍यक्ष नवाब सिंह नागर, विधायक तेजपाल नागर सहित अन्‍य भाजपा नेताओं ने अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर 80 ट्रेंड में डाला हुआ है। साथ ही बड़ी संख्‍या में आम जनता के द्वारा भी 80 ट्रेंड को पसंद किया जा रहा है।