द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : बादलपुर थाना पुलिस ने गोदाम से ऑप्टिकल फाइबर प्लास्टिक पाइप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 10 बंडल पाइप बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, नौ सितंबर को एक गोदाम से 10 बंडल ऑप्टिकल फाइबर प्लास्टिक पाइप चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले में बादलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। बुधवार को पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से काशीराम पार्क के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार (30) निवासी अलीगढ़, हाल निवासी कनावनी, गाजियाबाद और रामबहादुर (32) निवासी अमेठी, हाल निवासी सेक्टर-63ए, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किए गए 10 बंडल ऑप्टिकल फाइबर प्लास्टिक पाइप बरामद किए हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बादलपुर थाने में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई की है।