-देवेश मावी पैनल के सामने वादों पर खरा उतरने की चुनौती
-एलएस चौहान व सविता शर्मा ने भी दिखाया दम

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा:अल्‍फा दो सेक्‍टर में कई वर्ष बाद हुआ RWA का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। देवेश मावी पैनल सभी पर भारी पड़ा। पैनल के सभी उम्‍मीदवार विजेता बने। अध्‍यक्ष पद पर देवेश मावी, महासचिव पद पर एसएस त्रिपाठी व कोषाध्‍यक्ष पद पर रमाशंकर शर्मा विजेता बने। चुनाव में एक खास बात और देखने को मिली कि सेक्‍टर के लोगों ने अध्‍यक्ष देवेश मावी से ज्‍यादा वोट महासचिव एसएस त्रिपाठी को दिया। चुनाव में देवेश मावी को 373 वोट मिले जबकि एसएस त्रिपाठी को 387 वोट मिली। चुनाव में दूसरे नंबर पर एलएस चौहान व तीसरे नंबर पर रहीं सविता शर्मा ने भी अपने दम का एहसास कराया।

विजेता के सामने चुनौती
सेक्‍टर में तमाम अव्‍यवस्‍थाएं हावी हैं, सबसे बड़ी समस्‍या अवैध रेहड़ी-पटरी व मार्केट में आए दिन लगने वाला जाम है। रेहडी-पटरी से हर माह होने वाली लाखों रुपए की अवैध वसूली से सेक्‍टर के लोग परेशान थे। इस कारण पुरानी RWA के प्रति भी सेक्‍टर के लोगों में नाराजगी थी। देवेश मावी पैनल ने विभिन्‍न समस्‍याओं से निजात का वादा जनता से किया था। इस कारण जनता ने उन्‍हें वोट देकर विजयी बनाया। ऐसे में अब देवेश मावी पैनल के सामने जनता से किए गए वादों पर पूरी तरह से खरा उतरने की चुनौती है। देखना होगा कि पैनल अपने वादों पर कितना खरा उतरता है।