द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: गामा दो सेक्‍टर में आम सभा की बैठक का आयोजन RWA अध्‍यक्ष पवन नागर व महासचिव गजेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्‍या में सेक्‍टर के लोगों ने भी हिस्‍सा लिया। सेक्‍टर के विकास के लिए लोगों ने विभिन्‍न सुझाव दिए। RWA पदाधिकारियों ने कहा कि सेक्‍टर के लोगों ने जो सुझाव दिए हैं उस पर अमल करते हुए काम कराया जाएगा। बैठक में RWA के पदाधिरियों ने सेक्‍टर के लोगों को अवगत कराया कि सेक्‍टर में अब तक क्‍या-क्‍या कार्य कराया जा चुका है। साथ ही भविष्‍य में क्‍या-क्‍या कार्य कराए जाएंगे उसके विषय में भी जानकारी दी।इस अवसर पर सेक्टर के वरिष्ठ सदस्य धर्मपाल प्रधान, एमएन पांडे, अशोक कसाना, विक्रम डेढ़ा, नरेंद्र रौसा, नरेंद्र नागर, विनोद सैनी, चित्रा गुप्ता सहित अन्य सेक्टरवासी उपस्थित थे ।