द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा, याथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नोएडा एक्सटेंशन व आनंद स्पेक्ट्रम आई हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन आर्य समाज मंदिर, सूरजपुर में किया गया, जिसमें लगभग 350 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में हृदय रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग एवं जनरल फिजिशियन परामर्श के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ईसीजी जैसी महत्त्वपूर्ण जाँचें निःशुल्क की गईं और दवाईयां व चश्मे वितरित की गईं। शिविर आयोजन में आर्य समाज मंदिर के वरिष्ठ पद अधिकारी पंडित मूल चंद शर्मा का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर क्लब से अध्यक्ष निखिल गर्ग, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, अतुल जैन, रंजीत सिंह, शिव कुमार गुप्ता, महेश शर्मा, अंकुर गर्ग उपस्थित थे।

