-65 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला
-प्रेसवार्ता कर टीम के सदस्‍यों ने दी जानकारी

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के द्वारा सेक्‍टर पाई स्थित रामलीला मैदान पर 11 अक्‍टूबर से भव्‍य रामलीला का मंचन किया जाएगा। 325 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े मंच पर 100 से अधिक कलाकारों की टीम रामलीला करेगी। रामलीला मैदान पर प्रेसवार्ता कर टीम के सदस्‍यों ने रामलीला संबंधी विभिन्‍न जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि एनसीआर में पहल कर एवं पिछले तीन सालों से पारंपरिक परदों के स्थान पर विशालकाय एलईडी स्क्रीन के जरिए पूरा ग्राफिक कंट्रोल किया जा रहा हैं। इस वर्ष हम इसे और बेहतर कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को आधुनिक थिएटर जैसा अनुभव मिलेगा।इसके साथ प्रकाश और ध्वनि का अद्भुत मिश्रण मंचन को दिव्य बनता है। इस बार विशाल मेले में देश की विभिन्न संस्कृतियों के हस्तशिल्प स्टॉल और शानदार भव्य झूले मेले की आकर्षण को बढ़ायेंगे।

65 फीट का रावण
कमेटी के सदस्‍यों ने बताया कि इस बार विशाल दशहरा महोत्सव में रावण का पुतला 65 फीट, कुंभकरण का पुतला 60 फीट और मेघनाथ का पुतला 55 फीट ऊंचा होगा। रावण दहन के दिन आकर्षक आतिशबाजी के साथ दशहरा महोत्सव की भव्यता को शिर्ष पर रखेंगे। 11 अक्टूबर को गणेश पूजन शिव पार्वती विवाह के साथ लीला का मंचन शुरू होगा। इस बार का दशहरा महोत्सव और रामलीला मंचन क्षेत्रवासियों के लिए अत्यधिक आनंददायक, यादगार और पीढ़ियों को संस्कारित करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज, संस्थापक राजकुमार नागर, प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी मुख्य संरक्षक ,नरेश गुप्ता, सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, धीरज शर्मा , बालकिशन सफीपुर, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, ममता तिवारी, अजय नागर, महेश शर्मा सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।