-आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में 7वें CISCE गर्ल्स खो-खो नेशनल टूर्नामेंट -2026 के अंडर-19 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्‍न स्‍थानों के स्‍कूलों की टीम हिस्‍सा लिया था। जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के तहत स्कूल की पाँच छात्राओं तृप्ति, तनिषा, फाल्गुनी, निशा और भावी ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसके साथ ही, टीम की दो होनहार छात्राओं तृप्ति और भावी का चयन SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के लिए हुआ है, जो स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।  शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर साजी पल्लमट्टम ने सभी विजेता अंडर-19 खिलाड़ियों और टीम की कोच आकांक्षा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में इस तरह का प्रदर्शन अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।