द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रज्ञान स्कूल , वनस्थली पब्लिक स्कूल, एसेंट इंटरनेशनल स्कूल, रामाग्‍या स्कूल , विश्व भारती पब्लिक स्कूल , विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्‍सा लिया। प्रांत से आए मुदित अग्रवाल द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई ।प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल (प्रथम ) व विश्व भारती पब्लिक स्कूल (दूसरे ) , जूनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल (प्रथम ) व प्रज्ञान स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में शाखा अध्यक्ष मुकुल गोयल,आलोक गोयल, सविता शर्मा , पदमा वर्मा व स्कूल के शिक्षक व अन्‍य लोग उपस्थित थे।