-RWA कार्यकारिणी की बैठक में हुए कई निर्णय
-CCTV कैमरे लगाने और गेटों के नवीनीकरण का प्रस्ताव
द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा:सेक्टर बीटा-1 स्थित आरडब्ल्यूए (RWA) कार्यालय (सामुदायिक भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा तथा संचालन महासचिव हरेंद्र भाटी ने किया। बैठक में सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने और सौंदर्यीकरण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा निर्णय सेक्टर की सुरक्षा को स्वयं के स्तर से और मजबूत बनाने का लिया गया। लिए गए निर्णय को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। कोषाध्यक्ष विपिन कुमार भाटी ने सितंबर माह का RWA के आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया।

यह लिया निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि सेक्टर के मुख्य चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने और आने वाले खर्चों के लिए संस्था की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। साथ ही सेक्टर बीटा-1 के सभी गेटों का सौंदर्यीकरण कराने पर सहमति बनी। बैठक में तय हुआ कि नवंबर मे आम सभा (जनरल बॉडी) की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सेक्टरवासियों के सुझावों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एक और अहम निर्णय लिया गया जिसके तहत सेक्टर बीटा वन के सभी निवासियों को गाड़ियों के स्टीकर वितरण किए जाएँगे।
इस अवसर पर संरक्षक शीतला प्रसाद, देवीशरण शर्मा, विनोद कसाना, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, रेशपाल सिंह, रामकला प्रधान, रामबीर सिंह, सुनील भाटी, विद्या ओम, एसके सैनी, गुरुचरण सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विनय गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अनवर हुसैन सहित आदि लोग मौजूद थे।
