-लोगों को एक स्थान पर मिलेगी विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाएं
-लगभग 420 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होगी परियोजना
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:अवोरा ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड की महत्वाकांक्षी कमर्शियल परियोजना KB सेंट्रल का ग्रेटर नोएडा स्थित साइट पर विधि-विधान के साथ भव्य भूमिपूजन हुआ। लगभग 420.50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली इस परियोजना को उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP-RERA) से मंजूरी प्राप्त है। यह परियोजना ग्रेटर नोएडा के व्यावसायिक परिदृश्य को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। खासबात है कि इस परियोजना में लोगों को एक ही स्थान पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। करीब 4 एकड़ (15,448 वर्ग मीटर) के विशाल भूखंड पर विकसित होने वाला KB सेंट्रल लगभग 30,900 वर्ग मीटर प्रस्तावित डेवलपर एरिया के साथ एक विश्वस्तरीय हाई-स्ट्रीट कमर्शियल डेस्टिनेशन होगा। इसकी प्रमुख विशेषताओं में 4-साइड ओपन डिजाइन, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, फ्रंट ओपन पार्किंग, डबल बेसमेंट पार्किंग, प्रीमियम रिटेल एवं ऑफिस स्पेस, फूड और एंटरटेनमेंट जोन तथा आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। परियोजना में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स को आकर्षित करने के लिए प्रीमियम लीजिंग मॉडल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मिलेगी बेहतरीन कनेक्टिविटी
ग्रेटर नोएडा के प्रमुख राउंडअबाउट पर स्थित यह परियोजना परी चौक, इंडिया एक्सपो सेंटर, नॉलेज पार्क-II मेट्रो स्टेशन, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। साथ ही प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी भी इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। इस अवसर पर अवोरा ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन जिंदल ने कहा कि KB सेंट्रल केवल एक कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि ग्रेटर नोएडा के भविष्य का एक नया व्यावसायिक लैंडमार्क होगा। हमारा उद्देश्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रीमियम ब्रांड्स और विश्वस्तरीय सुविधाओं के माध्यम से ऐसा डेस्टिनेशन विकसित करना है, जो व्यापार, निवेश और ग्राहकों के अनुभव को नई ऊंचाई प्रदान करे। अवोरा ग्रुप की स्थापना रियल एस्टेट क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ नवीन जिंदल एवं आशीष गुप्ता ने की है। दोनों पूर्व में KB Group के फाउंडिंग पार्टनर्स रहे हैं। KB Mart और KB Complex जैसी सफल परियोजनाओं का अनुभव ग्रुप की विकास एवं लीजिंग क्षमता को दर्शाता है। KB सेंट्रल की डिजाइन एवं मास्टर प्लानिंग प्रतिष्ठित GPM Architects द्वारा की गई है।
