द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर की बैठक द्रोणाचार्य मंदिर पर हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि व संचालन महामंत्री अमित नागर ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खुर्जा मुंशीलाल गौतम व विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी और मंडल प्रभारी प्रदीप अत्री रहे। बंशीलाल गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग कभी भी कर सकता है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि प्रदेश स्तर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी शंखनाद लखनऊ में किया है। कहा प्रदेश में और अन्य प्रदेशों में एमएलसी शिक्षक और स्नातक के चुनाव बैलट पेपर से हुए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने वैलेट पेपर से भी अच्छी जीत दर्ज कर विपक्ष के मुंह पर तमाचा मारा है।जनता चाहती है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है। स्कूल कॉलेज में छात्राएं बड़े निडर के साथ कॉलेज और स्कूल जा रही हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे लोकप्रिय एयरपोर्ट आज जेवर विधानसभा में बनकर तैयार हो गया है।कहा कि 2027 के चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट जाएं और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनाने का काम मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष पूरी लगन के साथ करें। इस मौके पर राजेंद्र भाटी, राजवीर सिंह, अजीत चौहान, सांसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, सुमित शर्मा, नवीन पंडित, रचना गोयल, अखिलेश नागर, राहुल पंडित, तेजवीर प्रधान, नरेंद्र नागर, रिंकू चौहान, नीरज शर्मा हरिदत्त शर्मा, शैलेंद्र गोविंल, लता बंसल, अमित नागर, श्रीपाल प्रजापति, सुरेश रावत, वेदपाल कौशिक, दीपक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
