-विकसित हो रहे नए प्रोजेक्ट की दी गई जानकारी
-लोगों ने एक दूसरे को दी दीपावली की बधाई
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: कामाख्या डेवलपर्स के द्वारा ग्रेटर नोएडा के रेड कार्पेट में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक एवं रियल एस्टेट जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आशीष भाटी (पुत्र नरेंद्र भाटी, एमएलसी), भाजपा युवा मोर्चा के अन्नू पंडित, एडवोकेट अविनाश शर्मा, आयुष त्यागी ककड़ा, रक्षित गौतम (पुत्र सतीश गौतम, सांसद अलीगढ़) एवं आशीष वत्स (भाजपा, दादरी) सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में उपस्थिति लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी।

बेस्ट योगदान के लिए पुरस्कृत
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में आए अतिथियों का कामाख्या डेवलपर्स के निदेशकों देव शर्मा, प्रशांत शर्मा, रविंद्र नागर, अतुल चौहान एवं कुणाल शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ के साथ अभिनंदन किया गया।समारोह के दौरान रियल एस्टेट क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं बेस्ट चैनल पार्टनर्स को उनके शानदार कार्य और योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपनी से जुड़े चैनल पार्टनर्स एवं रियल एस्टेट से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रियल एस्टेट जगत के जाने-माने इंफ्लुएंसर्स अमनदीप सिंह (Noida Reality) एवं अनुभव मोहन (Estates by Anubhav) भी विशेष मौजूद थे। दीपावली मिलन समारोह में संगीत, मनोरंजन, सम्मान एवं आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कामाख्या डेवलपर्स के निदेशकों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, चैनल पार्टनर्स एवं रियल एस्टेट जगत से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने, सहयोगियों के योगदान को सम्मान देने और भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
