द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित लॉयड बिजनेस स्कूल के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) प्रोग्राम को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (NBA) की प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अकादमिक उत्कृष्टता और उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप प्रबंधन पेशेवर तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि NBA की मान्यता लॉयड बिजनेस स्कूल के लिए गर्व का विषय है। यह संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल डिग्री या डिप्लोमा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम, आत्मविश्वासी और कुशल पेशेवर बनाना है। यह उपलब्धि संस्थान को शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी। लॉयड बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. रिपुदमन गौर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है और NBA की मान्यता इसी दिशा में संस्थान के प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।