-अच्छे पैकेज पर प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ चयन
-स्टूडेंट ने प्रबंधन से जताई खुशी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025–27 ने रोजगार के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है । बैच के सौ से अधिक विद्यार्थियों का पहले ही चरण में अच्छे पैकेज पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, कठिन परिश्रम, गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा और संस्थान के मजबूत औद्योगिक संबंधों का प्रमाण है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि संस्थान का लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को प्रबंधन शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप एक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शत-प्रतिशत प्रयास करना है। इसी संकल्प के साथ संस्थान अपने वर्तमान विद्यार्थियों के साथ-साथ पूर्व विद्यार्थियों के सफल भविष्य के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। संस्थान के पूर्ववर्ती बैच के लगभग 95 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों में अच्छे रोजगार अवसर प्राप्त हुए हैं।

निरंतर प्रयास से मिली सफलता
संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह का कहना है कि कहा पीजीडीएम बैच 2025–27 के विद्यार्थियों द्वारा पहले ही चरण में सौ से अधिक रोजगार अवसर प्राप्त करना हमारे लिए गर्व का विषय है। संस्थान प्रत्येक विद्यार्थी को अच्छी नौकरी और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि कोई भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप अवसरों से वंचित न रहे। हमारे पूर्ववर्ती बैचों के लगभग 95 प्रतिशत विद्यार्थियों को अच्छे रोजगार अवसर प्राप्त होना संस्थान की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और कॉर्पोरेट संबंध केंद्र की टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वर्तमान बैच भी आने वाले समय में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उनका कहना है कि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से औद्योगिक संवाद, कॉर्पोरेट विशेषज्ञों के व्याख्यान, कौशल विकास कार्यक्रम, प्रबंधन प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं करियर मार्गदर्शन गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाता है।


