द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी), ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को आठवाँ दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 2024, 2025 एवं 2026 में एमबीए, एमबीए (एनालिटिक्स) एवं बीबीए कार्यक्रमों के अंतर्गत उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं। समारोह के मुख्य अतिथि गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा थे। मेजर जनरल राकेश मनोचा, एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त), प्रबंध निदेशक, एडब्ल्यूईएस तथा मेजर जनरल के. महेश, एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ, दिल्ली एरिया एवं चेयरमैन-एआईएमटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाना (सेवानिवृत्त) ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान की शैक्षणिक प्रगति एवं उपलब्धियों का परिचय दिया। अकादमिक शोभायात्रा, सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत दीक्षांत समारोह के प्रारंभ की घोषणा के पश्चात विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं।

इन विद्यार्थियों को मिला पुरस्‍कार

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) ऑल राउंड बेस्ट स्टूडेंट रोलिंग ट्रॉफी से एमबीए के लिए गुंजन कटारिया एवं सुमंत कुमार तथा बीबीए के लिए मनीष सिंह चौहान एवं अंजलि को सम्मानित किया गया। एमबीए (एनालिटिक्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अजय कुमार सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार प्रदान किया गया। अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कारों के अंतर्गत प्रथम स्थान पर गुंजन कटारिया, राधा राय, ईशानी गुप्ता एवं शालू कौशिक; द्वितीय स्थान पर साई अलेख्या, अंशु शर्मा, विजेता राज एवं ऐरिशा शर्मा तथा तृतीय स्थान पर साक्षी सिंह, मेघा भंडारी, मयंक एवं अंजलि को सम्मानित किया गया। टाटा मेमोरियल छात्रवृत्ति के अंतर्गत प्रथम स्थान के लिए गुंजन कटारिया एवं राधा राय तथा द्वितीय स्थान के लिए साक्षी सिंह एवं नेहा मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने, उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।