-अवैध पीजी के खिलाफ तत्‍काल कार्रवाई की मांग
-सेक्‍टर की सुरक्षा पुख्‍ता करने के लिए चारदीवारी बनाने की मांग

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बीटा एक RWA सदस्‍यों व सेक्‍टरवासियों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के DGM व अन्‍य विभाग के अधिकारियों ने मीटिंग की। बैठक में सेक्टर की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और अधिकारियों को उनसे अवगत कराते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की गई। सेक्‍टर के लोगों ने धड़ल्‍ले से चलने वाले अवैध पीजी के मामले को प्रमुखता से उठाया। मांग की कि पीजी के खिलाफ तत्‍काल कार्रवाई करते हुए इन्‍हें बंद कराया जाए। मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। अधिकारियों ने सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है।

यह है प्रमुख मांग
ज्ञापन के माध्‍यम से मांग की गई कि टूटी सर्विस रोड को सही कराया जाए। मांग की कि सेक्टर बीटा-1 के बारात घर में क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं के लिए पुस्तकालय (लाइब्रेरी) बनाया जाए। सेक्टर में 40 से 50 फीट से अधिक ऊंचाई वाले पेड़ों की उचित छंटाई कराई जाए, जिससे सुरक्षा एवं अन्य समस्याओं से बचा जा सके। बारात घर के रखरखाव एवं उचित देखरेख की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को सौंपने की मांग रखी गई। आरडब्ल्यूए बीटा 1 की अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी सभी पदाधिकारियों ने प्राधिकरण अधिकारियों से आग्रह किया कि सेक्टरवासियों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण DGM विजय रावल ने आश्वासन दिया सभी सेक्टर बीटा वन की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सलाहकार जयपाल चौधरी, भीम सिंह भाटी विधा, सुरेन्द्र सैनी, महेन्द्र सिंह, मागेराम शर्मा, आर पी शर्मा, दीपक भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परियोजना विभाग, विनोद कुमार शर्मा स्वतंत्र वर्मा कुलदीप शर्मा टेक्निकल विकास भाटी उद्यान विभाग वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव , चमन नागर सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।