-मतदाता सूची से काटे गए हर नाम की जांच का निर्णय
-ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ तथा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार पर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न मंडलों से उपस्थित मंडल अध्यक्षों को बूथवार वोट रक्षकों की नियुक्ति, मतदाता सूचियों से हटाए गए नामों के भौतिक सत्यापन, सत्यापन संबंधी जानकारियों के संकलन तथा उन्हें निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केंद्रीय कंट्रोल रूम तक पहुंचाने की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा की शीर्ष नेतृत्व के अनुरूप आगामी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता, अनुशासन एवं संगठनात्मक समन्वय के साथ संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने मंडलों के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मतदान केंद्र के प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक प्रशिक्षित वोट रक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित करें। इस कार्य में बूथ लेवल एजेंट, बूथ कमेटियों के सदस्यों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं अन्य फ्रंटल संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

करेंगे सत्यापन
वोट रक्षक संबंधित मतदाताओं के घर पहुंचकर यह सत्यापित करेंगे कि संबंधित व्यक्ति वास्तव में उस पते पर निवास करता है अथवा नहीं, उसका नाम किन परिस्थितियों में मतदाता सूची से हटाया गया तथा इस संबंध में उपलब्ध तथ्यों और संबंधित मतदाता के कथन को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करेंगे बैठक का एक महत्वपूर्ण विषय वोट रक्षक अभियान की डिजिटल निगरानी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था रहा। मंडल अध्यक्षों को www.iamvoterakshak.in पोर्टल के माध्यम से वोट रक्षकों की नियुक्ति, बूथवार सत्यापन संबंधी विवरण, मतदाताओं से प्राप्त जानकारी तथा दैनिक प्रगति रिपोर्ट को ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार प्रत्येक बूथ पर किए गए सत्यापन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र में अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी करेंगे। बैठक में मुकेश शर्मा, भगवती शर्मा, हरेंद्र शर्मा, महाराज सिंह नागर, रिज़वान चौधरी, धर्मवीर प्रधान, सतीश शर्मा, चरण सिंह, किशन शर्मा, पुनीत मावी, धर्म सिंह, सचिन शर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सुबोध भट्ट, रमा नैय्यर, तीरथराम वाल्मीकि, कुलवीर राणा, तनवीर अहमद, राजू राव, सूबेदार सतपाल सिंह, मौ. तकी, विजय नागर, शीबा राय, गीता देवी, अरुण भाटी, अरविन्द रेक्सवाल, नीरज शर्मा, तेजपाल शर्मा, नरेश शर्मा, गौतम सिंह, नीतिश चौधरी, सुनील भाटी, मास्टर हबीब आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
